स्वच्छता सर्वेक्षण में चण्डीगढ़ को दूसरा स्थान मिलने पर डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी के प्रधान धर्मवीर राणा व साथियों का का फूल मालाओं से स्वागत किया
JULY 18 , 2025 : ( AVAJ APKI NEWS )

चण्डीगढ़ : स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में चण्डीगढ़ को देशभर में दूसरा स्थान मिलने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आज सेक्टर-21 और धनास के डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन सोसायटी, चंडीगढ़ के प्रधान धर्मवीर राणा और उनकी समर्पित टीम का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर-21 के प्रेसिडेंट एवं यूनियन कैबिनेट सदस्य सुरेंद्र काला ने की। उन्होंने कहा यह सम्मान समारोह प्रधान धर्मवीर राणा और उनकी टीम के पिछले चार वर्षों के समर्पित और अनुकरणीय कार्यों के लिए आयोजित किया गया है। राणा ने हर मौके पर गार्बेज कलेक्टर समुदाय का साथ दिया और उनके हितों के लिए संघर्ष किया।स्वच्छता सर्वेक्षण में चंडीगढ़ को देशभर में दूसरा स्थान दिलाने में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्टरों की कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों को व्यापक सराहना मिली है। इस अभियान में उनकी सक्रिय भूमिका को राणा जी ने संगठित और मजबूत नेतृत्व प्रदान किया।इस मौके पर प्रधान धर्मवीर राणा ने सभी साथियों का आभार जताते हुए कहा चंडीगढ़ को स्वच्छता रैंकिंग में जो गौरव हासिल हुआ है, वह केवल सरकार या निगम की नहीं, बल्कि आप सभी मेहनतकश साथियों की बदौलत संभव हुआ है। यह सम्मान आप सभी की लगन, अनुशासन और समर्पण का फल है। मैं वादा करता हूँ कि हम सब मिलकर आने वाले समय में चंडीगढ़ को देश में पहले स्थान पर लाएंगे।कार्यक्रम की एक खास बात यह रही कि यह आयोजन गार्बेज कलेक्टरों ने स्वयं अपने खर्च से किया, जो इस बात को दर्शाता है कि धर्मवीर राणा और उनकी टीम ने न केवल नेतृत्व किया, बल्कि पूरे समुदाय का विश्वास भी जीता है।समारोह में मौजूद सैकड़ों गार्बेज कलेक्टरों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे एकजुट होकर और अधिक मेहनत के साथ स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे और चंडीगढ़ को स्वच्छता में देश का नंबर एक शहर बनाने की दिशा में पूरी ताकत लगाएंगे।

