किदारनाथ किदार की बरसी पर सबरस कवि दरबार आयोजित
May 15 , 2025 : ( AVAJ APKI NEWS )
चण्डीगढ़ : वरिष्ठ साहित्यकार किदारनाथ किदार द्वारा स्थापित किदार अदबी ट्रस्ट हर माह सबरस कवि दरबार का आयोजन करता है। 11 मई 2021 को वे इस संसार को छोड़ गए, सो 4 वर्ष पूरे होने पर उनकी बरसी को स्मृति दिवस और सबरस कवि गोष्ठी के विशेष आयोजन को कविताओं और गीतों, गज़लों के साथ ऑनलाइन ज़ूम माध्यम से किया गया। इसमें ट्राई सिटी के साहित्यकारों ने व देश विदेश के साहित्यकारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सभी ने अपनी अपनी रचनाओं के माध्यम से किदार नाथ किदार जी को याद किया और सबरस काव्य गोष्ठी में उनकी यादों से संबंधित अपनी कविताएं रखीं और स्मृति आहुतियाँ दीं। किदार अदबी ट्रस्ट साहित्य के लिए पंचकुला चंडीगढ़ व मोहाली के संबद्ध कवि, साहित्यकार सदा समर्पित भाव से इस काव्य गोष्ठी के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं और समय समय पर साहित्य के अनेक कार्यक्रम करके उनको याद करते रहते हैं, इसी कड़ी में गणेश दत्त ने अन्य सभी साहित्यकार के सहयोग से इस महीने भी उनकी स्मृति दिवस पर उनकी दो पुस्तकों के विमोचन समारोह को याद किया और सभी साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं काव्य गोष्ठी के लिए प्रस्तुत की और आनंद लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले रचनाकार रहे नीलम त्रिखा, प्रेम विज, अशोक भण्डारी नादिर, सोमेश, सरदारीलाल धवन, नीरू मित्तल, प्रतिभा सिंह, रजनी पाठक, सुदेश नूर, रेनू अबबी, पूजा त्यागी, कृष्णा गोयल, मोहिनी सचदेवा, संगीता शर्मा कुन्द्रा, अश्विनी कुमार मल्होत्रा, नीरजा शर्मा, गणेश दत्त, सुरजीत सिंह धीर और कनाडा से पूनम कोचर।