मेहंदी लगाने को महिलाओं में आज भी रहा क्रेज
Chandigarh :- October 31, 2023 : ( AVAJ APKI NEWS )


करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में आज भी खासा उत्साह बना रहा। बाजारों में मेहदी लगाने के लिए मेहंदी स्टाल्स पर खूब रश देखा गया। महिलाओं में डिज़ाइनर मेहंदी लगवाने के लिए विशेष क्रेज़ देखा गया। सेक्टर 24 स्थित ओंकार मार्केटिंग पर भी लगाई जा रही फ्री मेहंदी के लिए भी लगाए गए फ्री मेहंदी स्टाल्स पर भी महिलाओं का खासी भीड़ देखने को मिली।
ओंकार मार्केटिंग के ओनर रविंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं के लिए प्रतिवर्ष की भांति फ्री मेहंदी स्टाल लगाया गया है। हमारी तरफ से 20 मेहंदी एक्सपर्ट लड़कियों को मेहंदी लगाने के लिए बैठाया गया है। महिलाओं को फ्री मेहदी लगाई जा रही है।