CultureHaryanaHealthPanchkula

सिविल अस्पताल सेक्टर 6 के बाहर विश्वास फाउंडेशन ने लगाया खीर मालपूड़े का लंगर

पंचकूला -अगस्त 5, 2022: (AVAJ APKI NEWS )

विश्वास फाउंडेशन द्वारा विश्वास जगत की महान देवी सती साध्वी बहन कृष्णामूर्ति विश्वास जी की जयंती के उपलक्ष्य पर 3 अगस्त से 9 अगस्त तक मनाये जा रहे सेवा कार्यों की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए सावन के उपलक्ष्य पर आज पंचकूला में खीर मालपूड़े का लंगर लगाया गया। लगभग 700 आने जाने वाले लोगों में व मरीजों के अभिभावकों में लंगर वितरित किया गया।
विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास जी ने बताया कि लंगर सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के बाहर लगाया गया।

इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन से ऋषि मोहित विश्वास, श्यामसुन्दर साहनी, सविता साहनी,सुनीता मनोचा, मुलखराज मनोचा, पवन मनचन्दा व अन्य सदस्य मौजूद रहे।