पीटीके म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शाम-ए-बहार कार्यक्रम 5 जुलाई को
JULY 4 , 2025 : ( AVAJ APKI NEWS )
चण्डीगढ़ : पीटीके म्यूजिकल ग्रुप द्वारा शाम-ए-बहार कार्यक्रम 5 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष जेके बेदी और महासचिव रिकी सलारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा और डॉ भारत भूषण शर्मा संचालित करेंगे। किशोर कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम रानी लक्ष्मी भाई हॉल, सेक्टर-38 में सांय 5 बजे से शुरू होगा। प्रवेश निःशुल्क रहेगा। इस कार्यक्रम में फिल्मी गीतों के साथ बच्चों की नृत्य प्रस्तुती और कविता पाठ भी होगा।