हिमाचल महासभा अध्यक्ष पद चुनाव : आशा जसवाल ने भी भरा नामांकन किया
August 15 , 2024 : ( AVAJ APKI NEWS )

चण्डीगढ़ : हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ की वर्तमान कार्यकारिणी तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो रहा है व के अध्यक्ष पद के लिए आगामी 1 सितम्बर को चुनाव होना है व इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित की गई हुई है। आज संस्था की संस्थापक सदस्य एवं भूतपूर्व मेयर आशा जसवाल ने भी इसके लिए नामांकन भर कर सबको चौंका दिया। अभी तक केवल संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापति ने ही नामांकन पत्र दाखिल किए हुए थे। आशा जसवाल ने अपने समर्थकों सहित सेक्टर 23 स्थित मुनि जी मंदिर में निर्वाचन अधिकारी शिविंदर मांधोत्रा के समक्ष नामांकन किया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेतागण पूर्व मेयर रविकांत शर्मा, रविंदर पठानिया, अमित राणा व सनी राजपूत आदि मौजूद रहे।

