ChandigarhNewsPolitics

आप पार्षद दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कंम्यूनिटी सेन्टर में मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण का विरोध कर रहे थे

चंडीगढ़, अप्रैल 30, 2023: ( AVAJ APKI NEWS )

वार्ड नंबर 17 से आम आदमी पार्टी के पार्षद दमनप्रीत सिंह को चंडीगढ़ पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उनकी यह गिरफ्तारी कंम्यूनिटी सेंटर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर हुई। हालांकि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने रिहा भी कर दिया। उनके समर्थन में आप के पूर्व अध्यक्ष प्रेम गर्ग, पार्षद तरुणा मेहता, आप पार्षद प्रेम लता और आप नेता यादविंदर मेहता भी सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस की इस कार्रवाई पर खेद जताया।

दमनप्रीत सिंह ने कहा कि नगर निगम के किसी भी कम्युनिटी सेन्टर में किसी भी तरह के राजनैतिक कार्यक्रम पर पूर्णत पाबंदी है।कोई भी पोलिटिकल पार्टी इन कंम्यूनिटी सेंटर्स में राजनीति से जुड़े कार्यक्रम नही कर सकती, तो फिर भाजपा ने शहर के सभी कम्युनिटी सेन्टर में नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कैसे करवाया। भाजपा सीधे तौर पर सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। ऐसे धक्के से जनता को बुला कर भाजपा ऐसे कार्यक्रम को करवाती है और हिस्टोरिकल इवेंट होने की ढींगे हाँकती है। दमनप्रीत सिंह ने कहा कि शहर की जनता भाजपा के ऐसे ढकोसलों को देख देख कर उकता चुकी है। जिसका जवाब शहर की जनता आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में देगी।