ChandigarhNewsSportSports

एनसीसीएचडब्लूओ की चंडीगढ़ प्रदेश की डायरेक्टर ममता शर्मा ने मास्टर एथलीट में  सिल्वर मेडल प्राप्त किया

अक्टूबर 9,2022: ( AVAJ APKI NEWS )

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन चंडीगढ़ प्रदेश की डायरेक्टर ममता शर्मा ने मास्टर एथलीट्स चैंपियनशिप 2022-23 स्थान स्पोर्ट्स क्लब सेक्टर 7 में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। ममता शर्मा ने 45+ कैटिगरी 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल एवं 100 मीटर कैटेगरी में ब्राउज़र फाइनल प्राप्त किया।

एनसीसीएचडब्ल्यूओ चंडीगढ़ संगठन की महासचिव अनुराधा शर्मा ने बताया की महिलाओं को घर के काम के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि ममता शर्मा का खेल प्रतियोगिता क्षेत्र में भाग लेने का उद्देश्य अपने जैसी महिलाओं को प्रेरित करने का है।

अंत में संगठन की महासचिव अनुराधा शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा, राष्ट्रीय सचिव रंजीत वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा भूषण, एडमिनिस्ट्रेटर ब्रिगेडियर हरचरण सिंह एवं समस्त पदाधिकारियों ने ममता शर्मा को बधाई दी।