actorsArtsArts & CultureBusinessEntertainmentFashionLatestMUMBAINational NewsNewsStyle

कुछ तो लोग कहेंगे क्योंकि उनका काम है कहना

जुलाई 26,2022 : ( AVAJ APKI NEWS )

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह अपने न्यूड फोल्टोशूट के कारण ट्रॉलिंग झेल रहे हैं और अब वह कानूनी पचड़े में भी पड़ते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह के खिलाफ IPC की धारा 509,292, 294आई टी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।

रणवीर सिंह के खिलाफ एनजीओ चलाने वाले ललित श्याम ने FIR दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि रणवीर सिंह की न्यूड फोटो देखने के बाद माहिलाओ में शर्म का भाव पैदा होगा।

उनकी मांग है कि इंस्टाग्राम और ट्विटर से रणवीर सिंह की न्यूड तस्वीरें हटाई जाए। सोमवार को इस मामले की शिकायत पुलिस मे दर्ज कराई गई थी और मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज हुई।

NGO  की  तरफ से FIR दर्ज करने वाले वकील ने आजतक डॉट इन को बताया कि वे रणवीर सिंह को ऐसी न्यूड फोटोशूट के लिए गिरफ्तारी चाहते हैं।

सोमवार को शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने 48घंटे का समय मांगा था। आज सुबह मंगलवार रणवीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

वकील ने बताया कि IPC की धारा 292 के तहत 5 साल और 293 के तहत 3 साल सजा हो सकती है।
रणवीर सिंह ने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था।  इस बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरे जैसे ही पोस्ट हुई सोशल मीडिया पर हर तरफ रणवीर सिंह छा गए।

रणवीर सिंह को फैंस की खूब तारीफ मिली। और हेटर्स ने उन्हें फोटोशूट के लिए ट्रॉल किया।
रणवीर सिंह की तस्वीरों के मीम्स बनने शुरू हुए लेकिन अब बात थाने तक आ पहुंची है। जिसकी वजह से यह मामला सीरियस हो गया है।

रणवीर को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री खुलकर सामने आ रही है।
आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, मसाबा गुप्ता, प्रियंका चोपड़ा, अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दीया मिर्जा, रामगोपाल वर्मा, उर्फी जावेद,पूनम पांडे ने रणवीर सिंह को मामले में सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

न्यूड फोटोशूट को लेकर उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण है । दीपिका शुरुआत से ही इस मैगजीन फोटोशूट का हिस्सा थी और ये कांसेप्ट उन्हे काफी पसंद आया था।

अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए रणवीर सिंह को लोगो की अटेंशन मिलती ही रहती है। उनके फैन्स उनके फैशन सेंस से प्रभावित रहते हैं जबकि हेटर्स उनके फैशन सेंस के लिए उन्हे ट्रॉल करते रहते हैं। रणवीर के क्रेजी आउटफिट का अक्सर मजाक उड़ाते रहते हैं। अब रणवीर ने न्यूड फोटोशूट भी करवा लिया है तो कहना ही क्या।