ChandigarhCultureNews

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत

पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने रोपे अर्जुन के 77 पौधे

चंडीगढ़- अगस्त 31, 2022:  ( AVAJ APKI NEWS )

गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 24 नंबर वार्ड के पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर दक्षिण मार्ग में इस्कॉन मंदिर सेक्टर 36 के नजदीक अर्जुन पेड़ के साथ ट्री गार्ड वी लगाएं। इस मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन के एक्स ई एन नवराज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे ।

जसबीर सिंह बंटी ने बताया कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य देवता माने जाते हैं। किसी भी मंगल कार्य का शुभारंभ करने से पूर्व भगवान गणेश को याद किया जाता है।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत शहर भर में लगभग 450 से अधिक पौधे रोपे जाएंगे।एक्स ई एन नवराज सिंह ने बताया कि दक्षिण मार्ग जो की किसान भवन चौंक से मुल्लापुर तक 437 पौधे लगाए जाएंगे। जिसमें अर्जुन व अन्य पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर विक्टर सिद्धू ,काका सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।