BusinessChandigarhNews

जी बी ए वर्कर्स यूनियन के वर्ष 2022-23 के लिए चुनाव सम्पन्न: विनय पटियाल सर्वसम्मति से प्रधान चुने गए राजकुमार चुने गए जनरल सेक्रेटरी

चंडीगढ़:- सितंबर 13 , 2022: ( AVAJ APKI NEWS )

इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित नीडल फैक्ट्री (ग्रोज़ बेकेर्ट एशिया प्राइवेट लिमिटेड) की कर्मचारी यूनियन के वर्ष 2022-23 के लिए चुनाव आज सम्पन्न हुए। जिसमे प्रधान, जनरल सेक्रेटरी, संयुक सचिव,संयोजक एवम उप खजांची के उम्मीदवार यहां सर्वसम्मति से चुने गए। वहीं उप प्रधान और खजांची पद के उम्मीदवारों ने एक तरफा जीत हासिल की।

नंदराम चेयरमैन की अध्यक्षता में फैक्ट्री परिसर में आयोजित जी बी ए वर्कर्स यूनियन के चुनाव में प्रधान विनय पटियाल, महासचिव राजकुमार, संयोजक सावर सिंह नेगी, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, उप खजांची रीटा रानी निर्विरोध चुने गए। इनके विपक्ष में किसी भी अन्य ने नामांकन नही किया था। वही उप प्रधान अमिताभ पॉल को यहां 256 मत पड़े वहीं अन्य उम्मीदवारों को क्रमश 55 और 49 मत पड़े। इसी तरह खजांची पद के लिए हुए मतदान में विजय को यहां 206 मत पड़े तो उनके मुकाबले चुनाव मैदान में उतरे मनोज कुमार शर्मा को 161 वोट हासिल हुए।

नवनिर्वाचित प्रधान विनय पटियाल, महासचिव राजकुमार और संयुक्त सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया बेहद ही शांतिमयी माहौल में सम्पन्न हुई है। जी बी ए वर्कर्स यूनियन के 462 वोट में से 388 वोट पड़े हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी टीम का उद्देश्य रहेगा की कर्मचारियों की बेहतरी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य किया जाए। उनकी टीम कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच एक सेतु की तरह काम करेगी और कर्मचारियों की समस्याओं और शिकायतों का निवारण करने का प्रयास करेगी।