FemaleHimachal PradeshLatestNational NewsNewsPolitics

द्रौपदी मुर्मू (आदिवासी महिला )के राष्ट्रपति चुनने पर पूरे भारत में खुशी का माहौल

अविनाश राय खन्ना ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

चंडीगढ़, जुलाई 25,2022: (AVAJ APKI NEWS )

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने देश की नई राष्ट्रपति बनी द्रौपदी मुर्मू को मिलकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने से पूरे भारत वर्ष में खुशी का माहौल है। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वीं राष्ट्रपति बनने से हमें पूरी उम्मीद एवं विश्वास हैं कि वह संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखेंगी एवं उनकी रक्षा के लिए पूरी निष्ठावान व मेहनत से कार्य करेंगी।