ChandigarhNews

विक्रम सिंह बिष्ट सर्वसम्मति से गढ़वाल रामलीला एवं दशहरा मंडल 28–बी (बिजली कॉलोनी ) के प्रधान नियुक्त

September 16 , 2024 : ( AVAJ APKI NEWS )

चण्डीगढ़ :  गढ़वाल रामलीला एवं दशहरा मंडल, सेक्टर 28–बी (बिजली कॉलोनी ) की बैठक सरंक्षक सोहन सिंह गोसाई की अध्यक्षता में हुई जिसमें पिछले वर्ष का लेखा जोखा सदस्यों के समक्ष रखा गया। तत्पश्चात निवर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसके तहत सर्व सहमति से महावीर सिंह तड़ियाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। चुनाव अधिकारी द्वारा 2024 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसके अनुसार सोहन सिंह गोसाई को अध्यक्ष ( चेयरमैन) एवं भगवान सिंह गोसाई को संरक्षक के रूप में चुना गया जबकि विक्रम सिंह बिष्ट को प्रधान नियुक्त किया गया।
अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपप्रधान गोपाल बेंजवाल, उप प्रधान ज्वाला भंडारी, महासचिव बहादुर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष  सोहन सिंह बुटोला, सहकोषाध्यक्ष सोहन सिंह गोसाई जूनियर, कोषाध्यक्ष निरीक्षक दलबीर सिंह गुसांई, मुख्य निर्देशक  बलवंत सिंह रावत, निर्देशक अरविंद शर्मा, महानिदेशक वीरेंद्र प्रेशर, वेशभूषा निर्देशक हनी शर्मा एवं महक, माल मंत्री कुलदीप सिंह रावत, सोम कुकरेती, अमर सिंह एवं हुकुम सिंह रावत, मंच सचिव मुकेश शर्मा, दलबीर सिंह गुसांई व मनोज रावत, प्रेस सचिव मुकेश शर्मा, सलाहकार कुंवर सिंह पुंडीर, रघुवीर सिंह पवार, वीरेंद्र रावत, जयपाल नेगी, राम सिंह रावत, रजनी बजाज एवं कंचन शर्मा चुने गए।
इनके अलावा मोहन शर्मा, शिव सिंह, अमित चौहान (रॉकी), जितेंद्र कंवर, जयसिंह बिष्ट, सुनील वर्मा, अनिल पवार, महावीर तड़ियल, राजेश गुप्ता (बंटू), परमानंद नौटियाल, अनूप रावत व श्रीमती विमला भंडारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *