ChandigarhCultureeducationNews

शी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने चंडीगढ़ प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की

प्रशासक ने मूक व बधिर के उत्थान के लिए सेवाएं शुरू करने का दिया आश्वासन

चंडीगढ़:-अगस्त 26,2022: ( AVAJ APKI NEWS )

समाज सेवा के 2 साल पूरे होने पर और बधिर सदस्यों के 50 से अधिक कार्यो को दिखाने के लिए शी “संगीता हैंड्स एंड आईज फाउंडेशन” की अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा (मूक बधिर) और कोषाध्यक्ष श्रीमती अनु (मूक बधिर) ने पंजाब के राज्यपाल एवम चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित के साथ मुलाकात की और चंडीगढ़ प्रशासन में सरकारी और निजी स्कूलों में बधिर शिक्षकों की भर्ती, सरकारी अस्पतालों, वीडियो रिले सेवाओं, पुलिस स्टेशनों और उच न्यायालयों में भारतीय सांकेतिक भाषा व्याख्या सेवाएं प्रदान करने के लिए मान्य एवं मुख्य बिंदुओं के बारे में प्रकाश डाला।

आदरणीय राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने सांकेतिक भाषा के माध्यम से देखा और समझा एवम शी फाउंडेशन के काम की तारीफ की। उन्होंने चंडीगढ़ और पंजाब के बधिर समुदाय को आगामी अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर बधाई दी है जो 23 सितंबर, 2022 को होगा और मूक व बधिर जन के लिए जल्द ही सेवाएँ प्रदान करने का आश्वासन दिया है।