ChandigarhCultureNews

श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी चंडीगढ़ में श्रीगीता जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमद्भगवद् गीता का पाठ किया गया

दिसंबर 3, 2022: ( AVAJ APKI NEWS )

श्री खेड़ा शिव मंदिर सेक्टर 28 डी चंडीगढ़ में श्रीगीता जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः कालीन वेला में श्रीमद्भगवद् गीता का पाठ किया गया। श्रीगीता जी की पूजा की गई एवं हवन संपन्न हुआ। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित ईश्वर चन्द्र शास्त्री जी ने बताया कि गीता जी का अध्ययन और पाठ करने से साधक को शारीरिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है। जिस व्यक्ति का अपना काम करने में मन ना लगे उसे गीता का पाठ एवं स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए। गीता व्यक्ति को सुमार्ग पर ले चलती है, अपना कर्म करने के लिए प्रेरित करती है। अर्जुन जोकि अपने कर्म से भाग रहा था अर्थात् युद्ध करने से इन्कार कर रहा था, भगवान श्री कृष्ण ने जब उसको सुंदर उपदेश दिया तो उसे बोध हुआ और अपना कर्म करने के लिए अर्थात् युद्ध करने के लिए तैयार हो गया। भगवान श्री कृष्ण गीता में कहते हैं कि जो यह है गीतोपदेश दूसरों को सुनाता है वह मेरा परम प्रिय है।
गीता का पाठ करने से ज्ञान के साथ साथ मन की शांति की भी प्राप्ति होती है।गीता का पाठ रोजाना करने से जीवन की परेशानियों के हल मिल जाते हैं,गीता पाठ नियमित रूप से करने से कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। गीता का पाठ आपको सफलता की ओर ले जाता है। गीता का पाठ करने से व्यक्ति में किसी भी परिस्थिति से लड़ने की काबिलियत आती है एवं गृह शांति के साथ साथ ग्रहों की भी शांति होती है। गीतापाठ करते समय हाथ में सूत्र यानी कि धागा बांधने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।