ChandigarhNewsPoliticsSOCIAL

बसपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष बने बृजपाल 

June 28 , 2024 : ( AVAJ APKI NEWS )
चंडीगढ़:- बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अधक्ष मायावती जी के आदेशानुसार वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री वरियाम सिंह को हटा कर उनकी जगह बृजपाल की नियुक्ति की घोषणा गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा रणधीर सिंह  बेनीवाल प्रभारी हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ ने की। रणधीर सिंह बेनीवाल ने बृजपाल को मुबारकबाद देते हुए शहर में पार्टी की मजबूती और जनाधार बढाने की दिशा में उचित प्रयास करने की अपील की।
बृजपाल ने प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल का आभार जताया और सौंपी गई जिम्मेदारी को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में पार्टी की मजबूती और समाज के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।