BusinessChandigarhFEATUREDGadgetsGeneralLatestMagazineNational NewsNewsStyleTechTechnologyTOP STORIES

जून महीने और 2022की पहली छमाही में स्कोडा ऑटो इंडिया ने सारे रिकॉर्ड तोड़े

जुलाई 1, 2022: (आवाज आपकी न्यूज)

Chandigarh, 1 जुलाई 2022 2018 में शुरू हुई इंडिया 2.0 की कोशिश के चलते कंपनी बिक्री के अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है और महीने दर महीने नये रिकॉर्ड बना रही है। जून 2022 में 6,023 स्‍कोडा को अपना नया घर मिला। यह मार्च 2022 में 5,608 यूनिट्स का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के बाद संभव हुआ। वर्ष-दर-वर्ष के हिसाब से जून 2022 ने जून 2021 में बिकीं 734 कारों की तुलना में 721% बढ़ोतरी दर्ज की। सबसे महत्‍वपूर्ण, स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने 2021 में 23,858 यूनिट्स की वार्षिक बिक्री से ज्‍यादा बिक्री 2022 की पहली छमाही में ही 28,899 यूनिट्स की बिक्री से दर्ज की है।

 

स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्राण्‍ड डायरेक्‍टर ज़ैक होलिस ने कहा, “हमारे दोनों ही इंडिया 2.0 प्रोडक्‍ट्स बाजार में एक बेहद चुनौती वाले माहौल में आए थे। वैश्विक महामारी, बार-बार लगे लॉकडाउन, आर्थिक उथल-पुथल, भूराजनैतिक अस्थिरता और अब आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर रही सेमीकंडक्‍टर की लगातार कमी। इसलिये यह स्‍कोडा ऑटो इंडिया में हम सभी के लिये एक बेहतरीन उपलब्धि है कि हम बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और नये रिकॉर्ड बना रहे हैं। यह हमारी सभी टीमों की निरंतर मेहनत का फल है। । हम सभी मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि 2022 भारत में हमारा ‘सबसे बड़ा साल’ बने।”

 

स्‍कोडा ऑटो इंडिया 2022 के लिये अनुमानों और लक्ष्‍यों से आगे निकल चुकी है। पिछले महीने ही कंपनी ने अपने कस्‍टमर टचपॉइंट्स की संख्‍या 205 से ज्‍यादा कर ली है, जो दिसंबर 2021 में 175 थे। कंपनी ने अब 2022 के लिये 250 कस्‍टमर टचपॉइंट्स का नया लक्ष्‍य तय किया है, जो पहले 225 टचपॉइंट्स का था। कंपनी की सबसे पुरानी नेमप्‍लेट और निरंतर उत्‍पादन में भारत की सबसे ज्‍यादा चलने वाली कारों में से एक स्‍कोडा ऑक्‍टेविया ने हाल ही में 1 लाख का आंकड़ा पार किया है। ऑक्‍टेविया और सुपर्ब जैसी सेडान अपने सेगमेंट में अग्रणी बनी हुई हैं, इस साल के लिये कोडियाक की बिक्री पूरी हो चुकी है और इंडिया 2.0 की हीरो स्‍लाविया और कुशाक अच्‍छा प्रदर्शन कर रही हैं। इस तरह, चेक कंपनी भारत में 2 दशकों की विरासत के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है।