ChandigarhFEATUREDFemaleGeneralHaryanaLatestNewsPunjabTech

दीपा दूबे (अध्यक्ष महिला कांग्रेस ) ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से प्रश्न किया है की ऐसी दुर्व्यवस्था का जिम्मेदार कौन है

महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने सांसद किरण खेर को लिया आड़े हाथ।

जून 30,2022 (आवाज़ आपकी न्यूज )

आज चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि सिर्फ एक दिन की बारिश से पूरा चंडीगढ़ शहर जलमगन हो गया।
आज चंडीगढ़ में बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली।

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से प्रशन किया है कि जो नुकसान आज चंडीगढ़ के नागरिकों का पानी जगह-जगह भरने से और ऐसी अव्यवस्था का जिम्मेदार कोन है?

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस का बड़ा सवाल कहां है सांसद किरण खेर क्यों नहीं चंडीगढ़ के नागरिकों के बारे में सोचती सिर्फ और सिर्फ एसी कमरों में बैठकर बातें करने से चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी नहीं बनेगा।

दीपा दूबे ने कहा कि आज सिर्फ 1 दिन बारिश हुई और चंडीगढ़ नगर निगम के सारे दावे जो स्मार्ट सिटी बनने के हैं वह फेल हुए हैं। जगह जगह पानी का इकट्ठा होना रोड गली बंद है निकासी कहीं से नहीं हो रही पानी की। चंडीगढ़ के चौक पानी से भरे हुए हैं लेकिन चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर कहां है ? चंडीगढ़ के नागरिकों ने किरण खेर को वोट डालकर चंडीगढ़ में नए कार्य करने के लिए जिताया था ना कि चंडीगढ़ को बर्बाद करने के लिए जिताया है आज ऐसा लग रहा है कि चंडीगढ़ में भी बाढ़ आ गई है।