ChandigarhHealthNewsSOCIAL

डायरेक्टर जनरल- ऑडिट डिप्टी डायरेक्टर ने गुरु का लँगर आई हॉस्पिटल सेक्टर 18 में किया विजिट

July 27, 2023 : ( AVAJ APKI NEWS )
चंडीगढ़:-डायरेक्टर जनरल ऑफ ऑडिट (सेंट्रल) चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर संजय नेहरू ने वीरवार को सेक्टर 18 स्थित गुरु का लँगर आई हॉस्पिटल में औपचारिक तौर पर विजिट किया और हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली देखी।
 
 हॉस्पिटल संचालक एच एस सभरवाल ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर संजय नेहरुब हाल ही में ट्रांसफर होकर चंडीगढ़ आए हैं। उन्हें आज औपचारिक तौर पर गुरु का लँगर आई हॉस्पिटल में आमंत्रित किया गया था। यहाँ की कार्यप्रणाली देख संजय नेहरू काफी प्रभावित हुए। उन्हें सिरोपा पहना कर सम्मनित किया गया।
 डिप्टी डायरेक्टर संजय नेहरू ने बताया कि यहां आकर उन्हें एक अलग ही प्रकार की आत्म अनुभूति मिली। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और सुविधा काबिल ए तारीफ है।