NewsPoliticsPunjab

भगवंत मान: सिद्धू मूसेवाला के कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे मेरे लिए पंजाबियत और इंसानियत अहम, जो भी राजनीति करना चाहते हैं, उनको शर्म आनी चाहिए मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गायक के पैतृक गाँव में परिवार के साथ दुःख बांटा

भगवंत मान: सिद्धू मूसेवाला के कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे
मेरे लिए पंजाबियत और इंसानियत अहम, जो भी राजनीति करना चाहते हैं, उनको शर्म आनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय गायक के पैतृक गाँव में परिवार के साथ दुःख बांटा

जून 4,2022: (आवाज़ आपकी न्यूज)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रण लिया कि नौजवान गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

परिवार के साथ दुःख साझा करने के लिए सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गाँव पहुंचे मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि पुलिस को सिद्धू मूसेवाला के कत्ल संबंधी अहम सबूत मिले हैं और वह दिन दूर नहीं जब इस घृणित कत्ल के दोषियों को पकड़ लिया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू एक प्रतिभाशाली कलाकार था, जिसके पास हरेक को मनमोहक करने आवाज़ और कमाल की सृजनात्मकता थी। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की अचानक और दुःखद मौत से संगीत जगत को ख़ास तौर पर उसके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। भगवंत मान ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को जल्दी से जल्दी पकड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

पंजाबियत और इंसानियत को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। भगवंत मान ने चिंता प्रकटायी कि कुछ लोग इस युवा गायक की दुखद हत्या पर बेशर्मी से राजनीति कर रहे हैं, जो अनावश्यक और ऐतराज़योग्य है। उन्होंने कहा कि यह वही लोग हैं, जो पहले इस महान गायक की अलग-अलग मसलों पर ज़ोर-शोर से आलोचना करते थे परन्तु अब घटिया प्रचार के लिए मगरमच्छ के अश्रु बहाव रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग पहले ही ऐसे तथाकथित चौधरी नेताओं के भद्दे हथकंडों से वाकिफ़ हैं और वह इनके छलावे में नहीं आऐंगे।