ChandigarhCULTURE

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के 81वें प्रकटोत्सव रूद्र अभिषेक समारोह आयोजित

June 16, 2023: ( AVAJ APKI NEWS )
 

चंडीगढ़ :- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्द्धनमठपुरी के 145 वे शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के 81वें प्रकटोत्सव पर चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 46 के सनातन धर्म मंदिर में सुबह 10:00 बजे से गुरुजी को समर्पित रूद्र अभिषेक किया गया। इस कार्यक्रम में डॉo अनुकांत गोयल अपने सुपुत्र रत्नेश गोयल, कन्व गोयल, पूर्ण चन्द, योगेन्द्र त्रिपाठी, रमेश सिंगला, नवनीत गौड़, अनिल कौशल, रोहित खन्ना तथा नवनीत गुप्ता आदि शामिल हुए। 

इस बाबत जानकारी देते हुए डॉ अनुकांत गोयल ने कहा कि वह प्रतिवर्ष पूरी-पीठ-परिषद के सदस्यों तथा गुरु जी के शिष्यों के साथ गुरु जी के जन्मदिन को राष्ट्रोत्कर्ष दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि वह गुरु जी के साथ सनातन धर्म और हिंदू राष्ट्र के अभियान को लेकर प्रतिबद्ध हैं।